भारतीय नौसेना ने रूस में INS तमाल को किया कमीशन || नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने चलाया ‘ऑपरेशन मेड मैक्स’
भारतीय नौसेना ने रूस में INS तमाल को किया कमीशन || नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने चलाया ‘ऑपरेशन मेड मैक्स’
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने चलाया ‘ऑपरेशन मेड मैक्स’

✅ ऑपरेशन MED MAX के तहत और अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों के समन्वय से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एशिया, उत्तरी अमेरिका, यूरोप और ओशिनिया के 10 से अधिक देशों में संचालित एक अंतर्राष्ट्रीय ड्रग कार्टेल को ध्वस्त कर दिया है।
✅ गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "इस ऑपरेशन ने चार महाद्वीपों और 10 से अधिक देशों में फैले एक वैश्विक नेटवर्क का पर्दाफाश किया।"
NCB
✅ नई दिल्ली में मुख्यालय स्थित, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) भारत की शीर्ष स्तर की मादक द्रव्यों से संबंधित कानून प्रवर्तन एवं खुफिया एजेंसी है। इसकी स्थापना वर्ष 1986 में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम, 1985 (NDPS Act) के प्रावधानों के तहत की गई थी।
✅ स्वापक औषधियों और मन:प्रभावी पदार्थों पर राष्ट्रीय नीति भारतीय संविधान के अनुच्छेद 47 पर आधारित है, जो राज्य के नीति निदेशक तत्त्व है तथा जो औषधीय प्रयोजनों को छोड़कर मादक औषधियों के सेवन पर प्रतिबंध लगाता है।
भारतीय नौसेना ने रूस में INS तमाल को किया कमीशन

✅ भारतीय नौसेना ने 01 जुलाई 2025 को रूस के कलिनिनग्राद के यंतर शिपयार्ड में आईएनएस तमाल (एफ 71) को पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वीएडम संजय जसजीत सिंह की मौजूदगी में शामिल किया।
✅ आईएनएस तमाल परियोजना 1135.6 की श्रृंखला में आठवां बहु-भूमिका वाला स्टील्थ फ्रिगेट है और तुशील श्रेणी के अतिरिक्त अनुवर्ती जहाजों में से दूसरा है। तुशील श्रेणी का पहला जहाज (आईएनएस तुशील) 09 दिसंबर 24 को माननीय रक्षा मंत्री की उपस्थिति में कमीशन किया गया था।
✅ अब तक शामिल किए गए सभी सात जहाज पश्चिमी नौसेना कमान के तहत भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े - 'द स्वॉर्ड आर्म' का हिस्सा हैं। जहाज की कमान गनरी और मिसाइल युद्ध विशेषज्ञ कैप्टन श्रीधर टाटा के हाथ में है।
✅ भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी समय की कसौटी पर खरी उतरी है, तमाल पिछले 65 वर्षों में इस सहयोगी प्रयास के तहत निर्मित होने वाला 51वां जहाज है। INS तमाल तलवार, तेग और तुशील श्रेणी के जहाजों की शानदार सूची में शामिल हो गया है।
हम SarkariResualt.com में आपकी रुचि की सराहना करते हैं। यदि आपके कोई प्रश्न, सुझाव हैं, या सहायता की आवश्यकता है, तो कृपया बेझिझक हमसे संपर्क करें। हमारी टीम मदद के लिए यहां है!